मुख्य सामग्री पर जाएं
AI डिज़ाइन स्टूडियो
सामने व पीछे का एलिवेशन

AI से घर का एलिवेशन डिज़ाइन

एक भी ईंट लगने से पहले अपने घर का सामना देखिए — या मौजूदा घर को दोबारा रंगवाने से पहले। फ़ोटो दीजिए या प्लॉट साइज़ डालिए, स्टाइल और रंग चुनिए, और लगभग एक मिनट में सामने व पीछे के असली जैसे एलिवेशन पाइए।

व्यू
सामने और पीछे का एलिवेशन
फ़ोटो से
आपकी बिल्डिंग का ढाँचा फ़ोटो जैसा ही रहता है
स्टाइल
6, मॉडर्न से पहाड़ी कंटेम्पररी तक
बदलाव
अपने शब्दों में, हर राउंड में

जो घर है, उसी को नया रूप दें

सबसे ज़्यादा इस्तेमाल: बन रही बिल्डिंग, या पुराना घर जिसे नया सामना चाहिए।

  1. 1

    एक साफ़ फ़ोटो लें

    सामने सीधे खड़े होकर पूरी बिल्डिंग फ़्रेम में रखें।

  2. 2

    स्टाइल और रंग चुनें

    “ग्राउंड फ़्लोर पर पत्थर की क्लैडिंग” या “काली रेलिंग” जैसे नोट्स लिखें।

  3. 3

    तुलना करें, बदलवाएँ, डाउनलोड करें

    आपका ढाँचा वैसा ही रहता है — मंज़िलें और खिड़की-दरवाज़े नहीं बदलते — इसलिए हर डिज़ाइन उसी ढाँचे पर सच में बन सकता है।

खाली प्लॉट से शुरू कर रहे हैं? “प्लॉट साइज़” चुनें, चौड़ाई, लंबाई और मंज़िलें डालें, और AI पूरा नया एलिवेशन सुझाएगा।

एलिवेशन स्टाइल

स्टाइलAI से क्या बनवाया जाता है
मॉडर्नसीधी रेखाएँ, सपाट छत, बड़े खुले हिस्से
पहाड़ी कंटेम्पररीस्लेट या टिन की ढलवाँ छत, लोकल पत्थर की क्लैडिंग, लकड़ी की बालकनी व रेलिंग, पहाड़ी बारिश-बर्फ़ के लिए गहरे छज्जे
ट्रेडिशनलभारतीय पारंपरिक सजावट — झरोखे जैसी बालकनी, मेहराब
मिनिमलसादी सतहें और कम मटीरियल — रखरखाव आसान
कोलोनियलएक-जैसा सामना, खंभे, ढलवाँ छत
ग्लास और स्टीलस्टील और काँच की दीवारें — ऑफ़िस और शोरूम

अच्छा फ़्रंट एलिवेशन कैसे बनता है

डिज़ाइनों की तुलना करते समय — और अपने आर्किटेक्ट से बात करते समय — इन बातों पर ध्यान दें।

  • छह नहीं, दो-तीन मटीरियल

    एक मुख्य मटीरियल (पत्थर, टाइल या टेक्सचर पेंट), एक एक्सेंट और एक रंग-परिवार अक्सर कई फ़िनिश से बेहतर दिखते हैं।

  • मौसम के हिसाब से रंग

    एक ही डिज़ाइन को हल्के, गर्म और मिट्टी जैसे रंगों में देखें; धूल, बारिश और धूप से रंग अलग-अलग पुराना होता है।

  • बालकनी, रेलिंग, पार्किंग

    भारतीय घर के सामने का ज़्यादातर रूप इन्हीं से बनता है — इन्हें जोड़-हटाकर तुलना करें।

  • दिशा और धूप

    AI को बताएँ प्लॉट किस दिशा में है; इससे खिड़कियाँ और छाँव कहाँ ठीक हैं, यह तय होता है।

कीमत

  • एक पास में 4 AI डिज़ाइन — ₹199
  • हर राउंड में 2 डिज़ाइन; हर इमेज एक क्रेडिट
  • ख़रीद के बाद 60 दिन तक मान्य
  • डिज़ाइन 10 दिन तक सेव रहते हैं — पसंद वाले डाउनलोड कर लें
  • पहला डिज़ाइन मुफ़्त — भुगतान से पहले देखिए
डिज़ाइन शुरू करें

एलिवेशन चुनने के बाद

वर्किंग ड्रॉइंग और पास नक्शे के लिए इमेज अपने आर्किटेक्ट को दिखाइए — AI डिज़ाइन एक कॉन्सेप्ट है, निर्माण का नक्शा नहीं। बजट के लिए देहरादून मकान निर्माण लागत गाइड देखिए; क्लैडिंग, टाइल, दरवाज़े, खिड़कियाँ और पेंट के लिए लोकल बिल्डिंग मटीरियल सप्लायर की तुलना कीजिए।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

क्या AI मेरे मौजूदा घर का फ़्रंट एलिवेशन बना सकता है?

हाँ। सामने की साफ़ फ़ोटो डालें; AI ढाँचा बिल्कुल फ़ोटो जैसा रखकर फ़साड — रंग, क्लैडिंग, रेलिंग और बालकनी — नए सिरे से बनाता है।

क्या सिर्फ़ रंग बदल सकते हैं?

हाँ। वही फ़ोटो और स्टाइल रखें, रंग बदलें, या अगले राउंड के लिए नोट्स में लिखें कि क्या चाहिए।

क्या यह पीछे का एलिवेशन भी बनाता है?

हाँ — व्यू में “पीछे का एलिवेशन” चुनें। फ़्लोर प्लान एक अलग व्यू के रूप में मिलता है।

क्या दुकान या ऑफ़िस का सामना डिज़ाइन कर सकते हैं?

हाँ। बिल्डिंग टाइप में “ऑफ़िस” चुनें; ग्लास और स्टील स्टाइल कमर्शियल सामने के लिए है।

क्या एलिवेशन निर्माण के लिए तैयार है?

नहीं। यह देखने के लिए कॉन्सेप्ट है। आर्किटेक्ट इसे नक्शे में बदलता है और स्ट्रक्चरल इंजीनियर ढाँचा डिज़ाइन करता है।

अंतिम अपडेट: